5 मिनट में फटाफट बनेगा ब्रेड चीज टोस्ट

5 minute me fatafat banega bread cheese toast
5 मिनट में फटाफट बनेगा ब्रेड चीज टोस्ट

बच्चों के लिए नाश्ता तैयार करना अपने आप में एक बड़ा टास्क होता है। दरअसल बच्चे एक ही तरह का नाश्ता करने में ऊब जाते हैं। उन्हें हमेशा कुछ नया खाना चाहिए होता है। अगर आप बच्चो को कुछ नया फूड आइटम देना चाहती हैंजो उन्हें बिल्कुल पसंद आए तो आप उन्हें नाश्ते में ब्रेड चीज टोस्ट दे सकती हैं।

आसानी से तैयार हो जाने वाली यह रेसिपी बच्चों को घर पर पिज्जा जैसा टेस्ट दे देती है। शिमला मिर्चकॉर्नपनीर जैसे हेल्दी आइटम्स से तैयार होने वाला ये नाश्ता बच्चों के लिए काफी हेल्दी भी है।

आइए जानते हैं कि इस रेसिपी को घर पर फटाफट कैसे बनाया जाए-

ब्रेड चीज टोस्ट बनाने के लिए सामग्री-

1.     ब्रेड स्लाइस- 4

2.     प्याज- 1

3.     कॉर्न- 2 बड़े चम्मच

4.     हरी मिर्च - 1

5.     नींबू का रस - 1 चम्मच

6.     मोजरेला चीज स्लाइस

7.     काली मिर्च पाउडर- जरा सी

8.     ऑरेगेनो- 1 छोटी चम्मच

9.     शिमला मिर्च- 1

10.  धनियापत्ती- 1 बड़ा चम्मच

11.  चीज स्लाइस- आवश्यकतानुसार

ब्रेड चीज टोस्ट बनाने की विधिः

ब्रेड चीज टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले प्याजहरी मिर्चशिमला मिर्च और धनिया पत्ती को छोटा-छोटा काटकर एक प्लेट में रखे लें। इसी मिश्रण में ऊपर से कॉर्न मिला लें।

इसके बाद नींबू का रसऑरेगेनो और काली मिर्च पाउडर डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। अब धीमी आंच पर नॉन स्टिक तवा रखें और इस पर ब्रेड को हल्का-हल्का सेंक लें।

जब सभी ब्रेड सिक जाएं तो उन पर पहले से तैयार मिश्रण फैलाएं और ऊपर से चीज स्लाइस रखें। एक एक कर सभी ब्रेड तवे पर रखें और ऊपर से किसी बड़ी थाली से उसे ढंक दें। 

मिनट में चीज हल्का सा पिघलने लगेगातब आप इसे आंच से उतार लें। तैयार ब्रेड चीज टोस्ट हेल्दी शेक के साथ बच्चों को नाश्ते में सर्व करें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in