बच्चों को भूख से ज्यादा प्यास लगती है और ऐसे में ठंडी, मीठी या खट्टी चीजें पीने का दिल करता है। हम आपको बताते हैं एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में जिसका टेस्ट आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगा और वो इसे बार-बार बनाकर पीना चाहेंगे। ये है चॉकलेट बनाना स्मूदी। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है।
आइए जानें इस ड्रिंक को बनाने के टिप्स -
चॉकलेट बनाना स्मूदी बनाने के लिए सामग्री:
1. केले- 2
2. स्ट्रॉबेरी- 1
3. चॉकलेट सिरप- 3 टेबल स्पून
4. कोको पाउडर- 3 टेबल स्पून
5. टोंड मिल्क- 3 कप
6. आईस क्यूब्स- 2-3
7. पुदीने के पत्ते- 4-5
8. अंगूर- 3-4
9. चॉको चिप्स- गार्निश के लिए
चॉकलेट बनाना स्मूदी बनाने का तरीका:
चॉकलेट बनाना स्मूथी बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर दो टुकड़ों में काट लें और एक बाउल में रखें। स्ट्रॉबेरी को धोकर उसे भी टुकड़ों में काट लें और केले के बाउल में रखें। अब इस बाउल में चॉकलेट सिरप और कोको पाउडर मिलाएं।
साथ में आईस क्यूब्स भी डाल दें। अब इन्हें मिक्सर में डालकर स्मूद होने तक अच्छे से ब्लेंड करें। आपकी ठंडी-ठंडी चॉकलेट बनाना स्मूथी तैयार है। अब इसे चॉको चिप्स, पुदीने के पत्ते और अंगूर से गार्निश करें और सर्व करें।