क्या आपने करी पत्ते की शिकंजी पी है। क्या आपको पता है कि इसे बनाना बहुत आसान है। इसे घर पर ही नींबू, पुदीने के पत्ते और करी पत्ते से बनाया जा सकता है।
इस शिकंजी में पुदीना और करी पत्ता डालने से इसका स्वाद कुछ अलग ही हो जाता है। गर्मी में यह ड्रिंक आपके शरीर को ताजगी और ठंडक पहुंचाता है।
अगर आपके घर मेहमान आने वाले है तो आप उन्हें नमकीन के साथ करी पत्ते की शिकंजी सर्व कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का मजेदार तरीका-
करी पत्ते की शिकंजी बनाने के लिए सामग्री:
1. करी पत्ता- 1/3 कप
2. पुदीना- 1/3 कप
3. गुड़- 1 बड़ा चम्मच
4. नींबू- 2
5. जीरा- 1 टेबल स्पून
6. काला नमक- स्वादानुसार
7. पानी- 3 कप
8. बर्फ- 4 से 5
करी पत्ते की शिकंजी बनाने का आसान तरीकाः
करी पत्ते की शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले जीरे को सेक लें। इसके लिए गैस पर धीमी आंच पर एक तवा रखें और उसे गर्म होने दें। जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें साबूत जीरा डालें और अच्छे से सेक लें। अब एक मिक्सर जार में करी पत्ता, पुदीना, नींबु का रस, जीरा, गुड़ और काला नमक डालें और अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें बर्फ डालकर ग्लास में सर्व करें।