जन्माष्टमी के दिन कान्हा को बनाएं सफेद मक्खन का भोग

जन्माष्टमी के दिन कान्हा को बनाएं सफेद मक्खन का भोग

कृष्ण भक्तो के लिए जन्माष्टमी का त्यौहार आने वाला है। इस साल ये त्यौहार 11 और 12 अगस्त दोनों दिन को मनाया जाएगा। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि 12 अगस्त जन्माष्टमी का अहम दिन है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को शंख से अभिषेक किया जाता है और पंचामृत अर्पित करके माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं इस दिन कान्हा को भोग लगाने के लिए घर पर सफेद मक्खन कैसे बनाना चाहिए।

सफेद मक्खन कैसे बनाएं -

घर पर बेहद आसान तरीकों से आप मक्खन बना सकते हैं। मक्खन बनाने के लिए पहले दूध की क्रीम यानि उसकी मलाई को एक बर्तन में कुछ दिनों तक इखट्ठा करके रखें। आप इस माली को फ्रीजर में स्टोर करके रख सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन मलाई को फ्रीजर से बाहर निकालकर रख दें। अब मलाई को हांड़ी में डालकर चलाएं या फिर मिक्सर में डालकर भी चला सकते हैं। ऐसा तब तक चलाएं जब तक मक्खन और छाछ अलग न दिखने लगे। आप मक्खन को लकड़ी के मदानी की मदद से भी निकाल सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान -

  • मिक्सर या हांडी में चलाने के बाद जब मक्खन निकल आये तो उसे हाथ से या चम्मच से निकालकर बर्तन में रखें।

  • इस बात का भी ध्यान रखें कि जब आप मक्खन को छाछ से अलग करेंगे तो छाछ अच्छी तरह से निचुड़ जाए।

  • मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में रखें।

  • कुछ देर के बाद मक्खन को मुट्ठी भर लड्डू की तरह बनाएं और निचोड़ लें। इससे उसमें बचा हुआ पानी भी निचुड़ जाएगा।

  • यह मक्खन फ्रिज में रखें, हफ्ते भर तक ये मक्खन तजा बना रहेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in